राजस्थान उपचुनाव: भाजपा की सभी 7 सीटों पर जीत का दावा- मदन राठौड़

---Advertisement---

जयपुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने विधानसभा उपचुनावों की सभी 7 सीटों पर भाजपा की जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि जैसे हरियाणा और कश्मीर में भाजपा को जनता का समर्थन मिला, वैसे ही राजस्थान में भी उपचुनावों में जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की योजनाओं के आधार पर भाजपा को विजयी बनाएगी।

कांग्रेस की ‘होटल सरकार’ से छुटकारा: अब जनता के हित में काम कर रही भाजपा सरकार

राठौड़ ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 5 सालों में प्रदेश की जनता ने होटल और रिसॉर्ट से चलने वाली सरकार का कार्यकाल झेला है। उन्होंने कहा कि अब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सरकार जनता के सरोकार से जुड़ी है और युवाओं के लिए रोजगार और निवेश को प्राथमिकता दे रही है।

सरकार के विकास कार्यों के साथ मैदान में उतरेगी भाजपा

राठौड़ ने बताया कि भाजपा केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को आधार बनाकर उपचुनाव लड़ेगी। भाजपा का संगठनात्मक ढांचा मजबूत है और कार्यकर्ता सतत रूप से जनता से जुड़े हुए हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment