जयपुर, नगर निगम ग्रेटर आयुक्त श्रीमती रूकमणि रियाड़ के निर्देशानुसार उपायुक्त सतर्कता श्री अजय कुमार शर्मा के नेतृत्व में मंगलवार को सतर्कता शाखा की टीम के द्वारा नगर निगम जयपुर ग्रेटर के क्षेत्राधिकार में गांधी नगर रेलवे स्टेशन के गेट नं. 01 के बाहर, यातायात पुलिस (टी.आई.) के साथ त्रिमूर्ति सर्किल से बांगड अस्पताल के बाहर, रामनिवास बाग से जेएलएन मार्ग, राजस्थान विश्वविद्यालय के बाहर, सोढ़ानी स्वीट्स टोंक रोड़, बीटू बाईपास से चौधरी पेट्रोल पम्प तक, पिंजरापोल गौशाला, हल्दीघाटी मार्ग, कुम्भामार्ग, इण्डियागेट चौराहा, जेईआरसी, बम्बाला पुलिया, सांगानेर पुलिया से बीटू बाईपास तक अस्थाई अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध 20 हजार रूपये का कैरिंग चार्ज कर 4 केन्टर सामान जब्त किया।

उपायुक्त सतर्कता श्री अजय कुमार शर्मा ने बताया कि नगर निगम ग्रेटर के क्षेत्राधिकार में गांधी नगर रेलवे स्टेशन के गेट नं. 01 के बाहर, यातायात पुलिस (टी.आई.) के साथ त्रिमूर्ति सर्किल से बांगड अस्पताल के बाहर, रामनिवास बाग से जेएलएन मार्ग, राजस्थान विश्वविद्यालय के बाहर, सोढ़ानी स्वीट्स टोंक रोड़, बीटू बाईपास से चौधरी पेट्रोल पम्प तक, पिंजरापोल गौशाला, हल्दीघाटी मार्ग, कुम्भामार्ग, इण्डियागेट चौराहा, जेईआरसी, बम्बाला पुलिया, सांगानेर पुलिया से बीटू बाईपास तक अस्थाई अतिक्रमण को हटवाया गया कार्यवाही के दौरान 04 केन्टर सामान जप्त कर गोदाम में भिजवाया गया तथा मौके पर अस्थाई अतिक्रमण करने वालों से मौके पर 20 हजार रुपये का केरिंग चार्ज वसूल किया गया तथा दौरे के दौरान कार्यवाही सतर्कता टीम द्वारा मौके पर समझाईश करते हुए मौखिक पाबंद करवाया कि भविष्य में अस्थाई अतिक्रमण समय से हटा ले अन्यथा नगर निगम जयपुर ग्रेटर के क्षेत्राधिकार में अवैध अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध भारी चालान या प्रभावी कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।









