प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता करने के साथ योजनाओं में अपेक्षित प्रगति लायें – कलेक्‍टर श्री सिंह

---Advertisement---

( उजला दर्पण रामगोपाल सिंह सीनियर रिपोर्टर मध्य प्रदेश )

जबलपुर कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आज लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। फील्ड स्तर के अधिकारी भी वीसी के माध्यम से इस बैठक में जुड़े थे। कलेक्टर श्री सिंह ने लंबित पत्रों व सीएम हेल्‍पलाईन के विभागवार समीक्षा कर कहा कि प्रकरणों का निराकरण समय सीमा में करना सुनिश्चित करें। इसके अलावा उन्‍होंने जैविक और प्राकृतिक खेती के संबंध में चर्चा करते हुए पराली प्रबंधन अंतर्गत दर्ज एफआईआर और कार्यवाहियों के संबंध में जानकारी लेकर आवश्‍यक निर्देश दिये। जिसमें संबंधित अधिकारी ने बताया कि अभी तक 86 किसानों से 2.15 लाख रूपये की वसूली की जा चुकी है।

बैठक में पशुपालन विभाग की योजनाओं के साथ स्‍वरोजगार योजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी की गई। एलडीएम ने बताया कि अभी तक 3 हजार से ज्‍यादा लाडली बहनों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से लिंक किया जा चुका है। कलेक्‍टर श्री सिंह ने गर्भवती महिलाओं एवं शिशुओं की पहचान कर उनके स्‍वास्‍थ्‍य की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिये। साथ ही कहा कि एएनसी पंजीयन, पोषण पुनर्वास केन्‍द्र व आरोग्य संवर्धन कार्यक्रम पर विशेष ध्यान दें। उन्‍होंने कहा कि खाद को वितरण ई-टोकन माध्यम से ही हो, आफलाइन न हो। उद्यानिकी की योजनाओं की समीक्षा के दौरान कहा कि उद्यानिकी फसलों के लिए कलस्‍टर का चयन करें एवं कलस्‍टर आधारित चयनित खेती की जाये। इसके अलावा उपार्जन, गौशालाओं के संचालन के संबंध में भी चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिये। कलेक्‍टर श्री सिंह ने कहा कि गौवंश के संरक्षण के लिए डीफंक्‍ट गौशालाओं को फंक्‍शनल करें और सड़कों पर पाये जाने वाले गौवंश के सींगों पर रिफ्लेक्‍टर लगायें। साथ ही उनके गले में भी रिफ्लेक्‍टर पहनायें, जिससे वे सड़क दुर्घटना में हताहत न हों। उन्‍होंने कहा कि छ: वर्ष के सभी बच्‍चों को आंगनवाड़ी में दर्ज करें और पोषण ट्रेकर एप में भी पंजीयन करें। साथ ही संबंधित अधिकारी से बच्‍चों के पोषण स्‍तर में सुधार की स्थिति की जानकारी ली। बैठक में भू-आबंटन, शासकीय महाविद्यालय चरगवां से अतिक्रमण हटाने, गेहूं उपार्जन के लिए जो वेयर हाउस सहमति नहीं दिये हैं उन्‍हें ब्‍लैक लिस्‍टेड करने, आईगोट पोर्टल पर कोर्स करने, बस्‍ती विकास, टीबी स्‍क्रीनिंग, सिविल सर्विस परीक्षाओं के लिए परीक्षा केन्‍द्र सुनिश्चित करने के साथ कृषक कल्‍याण वर्ष 2026 के संबंध में भी चर्चा की गई। बैठक में उन्‍होंने विशेष रूप से 15 जनवरी को प्रस्‍तावित सीएस कॉन्‍फ्रेंस में चयनित बिंदुओं पर चर्चा कर अधिकारियों से अपेक्षित प्रगति लाने के निर्देश दिये। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री अभिषेक गहलोत, अपर कलेक्टर श्री नाथूराम गोंड सहित सभी जिला अधिकारी मौजूद थे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment