पीएम मोदी ने स्वच्छ भारत मिशन शुरू कर देश को स्वच्छता के दिशा में दी नई दिशा- मुकेश दाधीच

---Advertisement---

जयपुर, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, मोतीलाल मीणा, प्रदेश सहित भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान स्वच्छता अभियान के तहत प्रदेश कार्यालय के बाहर प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा झाडू निकालकर साफ सफाई की।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर 17 सितंबर को देशभर में सेवा पखवाड़े का शुभारंभ किया गया था। सेवा पखवाडे़ का आज गांधी जयंती पर देश-प्रदेश में साफ-सफाई कर समापन किया गया। पीएम मोदी ने 10 साल पूर्व स्वच्छ भारत मिशन को शुरू कर देश को एक नई दिशा प्रदान की। आज देश का प्रत्येक नागरिक स्वच्छता को लेकर जागरूक नजर आ रहा है।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और सदस्यता अभियान के प्रदेश सह-संयोजक मोतीलाल मीणा ने कहा कि सेवा पखवाड़े के अंतिम दिन आज गांधी जयंती पर प्रदेशभर में सदस्यता महा अभियान चलाया गया। भाजपा बूथ स्तर के कार्यकर्ता घर-घर जाकर आमजन को प्रदेश की डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां बताई और पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई। भाजपा के सदस्यता अभियान का दूसरा चरण 15 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में उत्साह नजर आ रहा है।

भाजपा कार्यालय में महात्मा गांधी और शास्त्री जी की तस्वीर के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि अर्पित की। इस दौरान सह कोषाध्यक्ष अनिल सिसोदिया, भाजपा कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक, सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment