एक दौड़ नहीं, फिटनेस का आंदोलन: एयू जयपुर मैराथन 2026

---Advertisement---

17वें संस्करण का इवेंट कैलेंडर लॉन्च, एक माह तक चलेगा फिटनेस महोत्सव

जयपुर | दौड़ते कदमों, अनुशासन और सामूहिक ऊर्जा के साथ जयपुर एक बार फिर देश के सबसे बड़े फिटनेस आयोजनों में से एक की मेज़बानी के लिए तैयार है। AU Jaipur Marathon 2026 के 17वें संस्करण का आधिकारिक इवेंट कैलेंडर सोमवार को होटल संडे इन, जयपुर में लॉन्च किया गया। आयोजकों ने स्पष्ट किया कि इस वर्ष मैराथन केवल एक दिन का खेल आयोजन नहीं, बल्कि एक महीने से अधिक समय तक चलने वाला समग्र फिटनेस मूवमेंट होगा।

यह प्रतिष्ठित आयोजन वर्ल्ड ट्रेड पार्क और संस्कृति युवा संस्था द्वारा एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के सहयोग से किया जा रहा है। राजस्थान पर्यटन विभाग, राजस्थान स्पोर्ट्स काउंसिल और राजस्थान यूथ बोर्ड इस आयोजन को संस्थागत समर्थन प्रदान कर रहे हैं।

मैराथन से पहले चलेगा एक माह का फिटनेस अभियान

आयोजकों के अनुसार एयू जयपुर मैराथन 2026 के तहत युवाओं, कॉर्पोरेट प्रोफेशनल्स, रनर्स और आम नागरिकों को जोड़ने के उद्देश्य से शहरभर में विविध फिटनेस गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। यूथ कनेक्ट और कॉर्पोरेट कनेक्ट जैसे कार्यक्रमों के जरिए फिटनेस को जीवनशैली का हिस्सा बनाने पर विशेष जोर रहेगा। प्रोमो रन, बूट कैंप और पेसर मीट जैसे इवेंट्स रनिंग कल्चर को जमीनी स्तर तक मजबूत करेंगे।

एयू जयपुर मैराथन 2026 : इवेंट कैलेंडर

  • 5 जनवरी 2026 – इवेंट कैलेंडर लॉन्च

  • 1 दिसंबर 2025 से 20 जनवरी 2026 – यूथ कनेक्ट प्रोग्राम

  • 5 से 20 जनवरी 2026 – कॉर्पोरेट कनेक्ट प्रोग्राम

  • 11 जनवरी 2026 – प्रोमो रन

  • 18 जनवरी 2026 – प्रोमो रन

  • 21 जनवरी 2026 – टी-शर्ट एवं मेडल लॉन्च

  • 25 जनवरी 2026 – बूट कैंप

  • 27 जनवरी 2026 – टॉर्च सेरेमनी

  • 29 जनवरी 2026 – प्रेस कॉन्फ्रेंस

  • 30 जनवरी 2026 – बिब एक्सपो उद्घाटन एवं लेजेंड्स अवॉर्ड

  • 31 जनवरी 2026 – बिब एक्सपो, पेसर मीट, जयपुर रनर्स अवॉर्ड

  • 1 फरवरी 2026 – एयू जयपुर मैराथन 2026 का मुख्य आयोजन

जयपुर की जीवनशैली का हिस्सा बनेगी मैराथन

संस्कृति युवा संस्था के अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा और वर्ल्ड ट्रेड पार्क के चेयरमैन अनूप बर्तरिया ने कहा कि एयू जयपुर मैराथन को केवल एक स्पोर्ट्स इवेंट के रूप में नहीं, बल्कि जयपुर की संस्कृति, सोच और हेल्दी लाइफस्टाइल का स्थायी हिस्सा बनाने का लक्ष्य है। उनका कहना था कि यह आयोजन शहर को फिटनेस के राष्ट्रीय मानचित्र पर अलग पहचान दिला चुका है।

फिटनेस राजधानी बनने की ओर जयपुर

एयू जयपुर मैराथन के सीईओ मुकेश मिश्रा ने बताया कि यह आयोजन ‘फिट इंडिया’ अभियान को जमीनी स्तर पर मजबूती देगा। उन्होंने कहा कि एयू जयपुर मैराथन 2026 अब सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि फिट और सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देने वाला जन-आंदोलन बनकर उभरेगा, जिसमें हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment