विश्व आदिवासी दिवस पर सिवनी मालवा में निकलेगी ऐतिहासिक बाइक रैली, होंगे सांस्कृतिक आयोजन

---Advertisement---

नर्मदापुरम। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर 9 अगस्त 2026 (रविवार) को सिवनी मालवा में सर्व आदिवासी समाज संगठन के तत्वावधान में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज हैं। जयस जिला प्रभारी अखिलेश इरपाचे ने जानकारी देते हुए बताया कि समाज की एकता, संस्कृति और अधिकारों को समर्पित इस आयोजन में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि दोपहर 12 बजे चार अलग-अलग दिशाओं से ऐतिहासिक बाइक रैली निकाली जाएगी। डोलरिया, तरोंदा-जुझारपुर, भीलट देव और बानापुरा मार्ग से आने वाली रैलियां बानापुरा बायपास पर एकत्र होकर बस स्टैंड, गांधी चौक और कल्लू चौक होते हुए सरदार वल्लभभाई पटेल भवन, तवा कॉलोनी पहुंचेंगी।

 

रैली के समापन के बाद आमसभा आयोजित होगी, जिसमें आदिवासी महापुरुषों का तिलक-पूजन, लोक नृत्य, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम होंगे। आयोजन के माध्यम से समाज की परंपराओं, संस्कृति और एकजुटता का संदेश दिया जाएगा।

अखिलेश इरपाचे ने कहा कि 9 अगस्त केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि आत्मचिंतन और संकल्प का अवसर है। इस दिन समाज शिक्षा, संगठन और स्वावलंबन का संकल्प लेगा तथा पेसा कानून और वन अधिकार कानून के प्रति जनजागरूकता का संदेश देगा। उन्होंने रैली में शामिल सभी लोगों से हेलमेट पहनने, यातायात नियमों का पालन करने और नशामुक्त रहकर कार्यक्रम में सहभागिता निभाने की अपील की।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment