प्रदेश में तकनीकी शिक्षा का बड़ा पुनर्गठन, RGPV अब तीन विश्वविद्यालयों में बंटेगा

---Advertisement---

प्रदेश में तकनीकी शिक्षा का बड़ा पुनर्गठन, RGPV अब तीन विश्वविद्यालयों में बंटेगा

 

प्रदेश की एकमात्र तकनीकी यूनिवर्सिटी राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) को क्षेत्रीय आधार पर तीन भागों में विभाजित करने का निर्णय लिया गया है। कैबिनेट के निर्णय की जानकारी देते हुए पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने बताया कि वर्तमान में RGPV से करीब 585 संस्थाएं संबद्ध हैं और लगभग 3 लाख 83 हजार विद्यार्थी इससे जुड़े हुए हैं।

 

प्रदेश की भौगोलिक स्थिति और तकनीकी शिक्षा के बेहतर प्रशासन को ध्यान में रखते हुए RGPV के स्थान पर तीन अलग-अलग प्रौद्योगिकी एवं कौशल विश्वविद्यालय स्थापित किए जाएंगे। तीनों विश्वविद्यालयों में नए पदों के सृजन को भी कैबिनेट ने मंजूरी दी है।

 

तीन नए विश्वविद्यालयों का क्षेत्रीय विभाजन—

 

🔹 मध्य भारत प्रौद्योगिकी एवं कौशल विश्वविद्यालय, भोपाल

भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर और चंबल संभाग के सभी जिलों में संचालित तकनीकी महाविद्यालय इसके अंतर्गत आएंगे।

 

🔹 मालवा प्रौद्योगिकी एवं कौशल विश्वविद्यालय, उज्जैन

उज्जैन और इंदौर संभाग के सभी जिले इसके अधीन होंगे।

 

🔹 महाकौशल प्रौद्योगिकी एवं कौशल विश्वविद्यालय, जबलपुर

जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग के सभी जिलों में संचालित तकनीकी महाविद्यालय इसके अंतर्गत आएंगे।

 

इस पुनर्गठन का उद्देश्य प्रदेश में तकनीकी एवं कौशल शिक्षा के प्रशासन को क्षेत्रीय स्तर पर अधिक प्रभावी, सुगम और व्यवस्थित बनाना है। फैसले के बाद जबलपुर में बनने वाला महाकौशल प्रौद्योगिकी एवं कौशल विश्वविद्यालय महाकौशल क्षेत्र में तकनीकी शिक्षा का प्रमुख केंद्र बनेगा।

 

#MPNews #RGPV #Jabalpur #Bhopal #Ujjain #TechnicalEducation #MadhyaPradesh #Mahakaushal #Malwa #TechnologyUniversity

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment