बच्चों के बीच बैठीं कलेक्टर, साथ किया सहभोज; छात्राओं से आत्मीय संवाद

---Advertisement---

← Back

Thank you for your response. ✨

सिवनी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के शासकीय विद्यालयों में विशेष भोज का आयोजन उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम माता शबरी कन्या शिक्षा परिसर, सिवनी में आयोजित हुआ, जहां कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने छात्राओं के साथ बैठकर सहभोज किया। कलेक्टर को अपने बीच पाकर छात्राओं के चेहरे पर उत्साह और आत्मीयता की झलक दिखाई दी।

 

कार्यक्रम में विधायक श्री दिनेश राय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मालती डेहरिया, नगरपालिका अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद सनोडिया, पूर्व सांसद श्रीमती नीता पटेरिया सहित जनप्रतिनिधियों ने भी विद्यार्थियों के साथ बैठकर भोजन किया। पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण लालचंदनी, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजली शाह, अपर कलेक्टर श्री नीलमणी अग्निहोत्री सहित अन्य अधिकारियों ने भी विद्यार्थियों के साथ सहभोज में सहभागिता की।

 

छात्राओं से जाना पढ़ाई और रुचियों का हाल

 

सहभोज के दौरान कलेक्टर ने छात्राओं से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने उनकी पढ़ाई, रुचियों और भविष्य के लक्ष्यों के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने छात्राओं को मन लगाकर अध्ययन करने, अपनी प्रतिभा को निखारने और लक्ष्य के प्रति निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

 

इस दौरान छात्राओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का परिचय देते हुए स्वयं बनाई गई सुंदर पेंटिंग कलेक्टर को भेंट की। कलेक्टर ने छात्राओं की कलात्मक प्रतिभा की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया और उन्हें आगे भी अपनी रचनात्मक क्षमताओं को विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

 

सहभोज ने बढ़ाई आत्मीयता

 

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बच्चों के साथ जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों का सहभोज विद्यालय परिसर में आत्मीयता और उल्लास का वातावरण लेकर आया। औपचारिकताओं से परे एक साथ बैठकर भोजन करने के इस अवसर ने प्रशासन और विद्यार्थियों के बीच अपनत्व का सेतु मजबूत किया।

 

विशेष भोज ने छात्राओं के लिए स्वतंत्रता दिवस के पर्व को और अधिक यादगार बना दिया। तिरंगे की छांव में साथ बैठकर भोजन, संवाद और प्रोत्साहन का यह दृश्य समारोह की आत्मीयता को और गहरा कर गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment