वन विभाग के बाबू के घर EOW का छापा, आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर जांच तेज

---Advertisement---

वन विभाग के बाबू के घर EOW का छापा, आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर जांच तेज

मंडला। जबलपुर ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ) ने बुधवार सुबह पश्चिम सामान्य वन मंडल में पदस्थ लिपिक स्वेतांक चौरसिया के मंडला स्थित राज राजेश्वरी क्षेत्र के आवास पर छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत के आधार पर की गई है।

ईओडब्ल्यू की टीम सुबह अचानक उनके आवास पर पहुंची और घर में मौजूद दस्तावेजों तथा संपत्ति से संबंधित कागजात की जांच शुरू की। टीम द्वारा आय के ज्ञात स्रोतों और अर्जित संपत्तियों से जुड़े दस्तावेजों का मिलान किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि स्वेतांक चौरसिया के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत की जांच के बाद ईओडब्ल्यू ने यह कार्रवाई की। छापे के दौरान टीम द्वारा महत्वपूर्ण दस्तावेजों एवं अन्य रिकॉर्ड की गहन पड़ताल की जा रही है।

फिलहाल कार्रवाई जारी है और जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि संबंधित लिपिक की आय और संपत्ति में कितना अंतर पाया गया है। मामले में ईओडब्ल्यू के आधिकारिक खुलासे का इंतजार है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment