इंदौर में लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए PWD के दो अधिकारियों को 90 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है, आरोप है कि 17 लाख रुपये के लंबित भुगतान जारी करने के एवज में सहायक यंत्री बालकुमार जैन ने 60 हजार और सब इंजीनियर धीरेंद्र कुमार नीमा ने 30 हजार रुपये की मांग की थी, शिकायत के सत्यापन के बाद 7 अप्रैल को ट्रैप कार्रवाई की गई, जिसमें दोनों आरोपी पकड़े गए, उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।
इंदौर में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन, PWD के 2 अधिकारी 90 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
Published On: April 9, 2026 7:49 pm

---Advertisement---









