वाराणसी, केवट समाज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पूर्ण समर्थन देकर लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक जीत दिलाने का संकल्प लिया है। इसके लिए वाराणसी में राजस्थान केवट समाज के प्रतिनिधि मंडल ने समाज को एकजुट करने का अभियान शुरू कर दिया है।
इसी क्रम में समाज के प्रमुख नेता और राजस्थान केवट आरक्षण संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर कहार ने रविवार को सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा से मुलाकात की। उल्लेखनीय है कि विधायक शर्मा वाराणसी में अधिकतम मतदान के लिए मतदाता जागृति अभियान चला रहे हैं। केवट समाज के प्रतिनिधि मंडल ने शर्मा को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर राजस्थान केवट आरक्षण संघर्ष समिति के प्रदेश सचिव ओमप्रकाश केवट, जयपुर संभाग अध्यक्ष मनमोहन मेहरा, प्रवक्ता दीपक कश्यप और बीरबल केवट उपस्थित रहे।












