राजस्थान महिला कांग्रेस: प्रदेश सचिव कविता टोरड़ा को अलवर जिले का सह प्रभारी बनाया गया

---Advertisement---

कोटपूतली-बहरोड़ | बाबूलाल गुर्जर | राजस्थान महिला कांग्रेस संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों के विस्तार के तहत प्रदेशाध्यक्ष सारिका सिंह चौधरी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के निर्देशानुसार प्रदेश सचिव कविता टोरड़ा को अलवर जिले का सह प्रभारी नियुक्त किया है। संगठन की ओर से जारी इस नियुक्ति को आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और पार्टी के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

नई जिम्मेदारी मिलने पर कविता टोरड़ा ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगी। उन्होंने विशेष रूप से पूर्व कैबिनेट मंत्री शकुन्तला रावत, राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष सारिका सिंह चौधरी, कांग्रेस कमेटी कोटपूतली-बहरोड़ के जिलाध्यक्ष इन्द्राज सिंह गुर्जर तथा कांग्रेस नेतृत्व का धन्यवाद ज्ञापित किया।

कविता टोरड़ा ने कहा कि अलवर जिले में संगठन को मजबूत करने, महिला कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा कांग्रेस की नीतियों और जनहित के मुद्दों को आमजन तक पहुंचाने के लिए वह पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है।

इस अवसर पर कांग्रेस के अनेक वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कविता टोरड़ा को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं। बधाई देने वालों में पूर्व संसदीय सचिव रामस्वरूप कसाना, पीसीसी महासचिव देव कसाना, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष मंजू रावत, ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश सैनी, संगठन महामंत्री वी.के. नवल शर्मा, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव नरेन्द्र प्रताप गुर्जर, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सांवत गुर्जर, इन्द्राज कसाना, महिला कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष रेखा यादव, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गोकुल आर्य, मंडल अध्यक्ष गिरिराज चौहान, नरेन्द्र सैनी, कांग्रेस नेता बंशीधर पंच, पवन छावड़ी, रामस्वरूप बोहरा, धोलाराम टोरड़ा, महेश टोरड़ा, महिपाल टोरड़ा, इंजी. रामसिंह पटेल, उमराव छावड़ी, खेताराम हवलदार, नाहरसिंह सरपंच, बजरंग लाल यादव, बहादुर सेठ, सोहन लाल यादव, आयुष पावटा, महेश सैनी, सुभाष कड़ेला, विनोद सैनी, रोशन टाइगर, देशराज, धर्मेन्द्र, मुकेश रामपुरा, हितेश मीणा, रामसिंह यादव, विकास यादव, संतलाल, मातादीन आर्य, रामस्वरूप भारती, रोशन धानका, लोकेश सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि संगठन में यह नई जिम्मेदारी आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक मजबूती के लिहाज से महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment