राष्ट्रीय सर्वेक्षण में चमके जबलपुर एसपी संपत उपाध्याय

---Advertisement---

राष्ट्रीय सर्वेक्षण में चमके जबलपुर एसपी संपत उपाध्याय

 

अपराध नियंत्रण, जनमित्र पुलिसिंग और नेतृत्व क्षमता के आधार पर टॉप-100 पुलिस कप्तानों में चयन

 

जबलपुर। मध्यप्रदेश के तीन आईपीएस अधिकारियों ने देशभर के पुलिस कप्तानों की प्रतिष्ठित सूची में स्थान बनाया है। फेम इंडिया-एशिया पोस्ट के राष्ट्रीय सर्वेक्षण में मध्यप्रदेश के समीर सौरभ, संपत उपाध्याय और श्रद्धा तिवारी को देश के टॉप-100 पुलिस कप्तानों में शामिल किया गया है। इनमें संपत उपाध्याय वर्तमान में जबलपुर के पुलिस अधीक्षक के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

 

राष्ट्रीय स्तर पर किए गए इस सर्वेक्षण में पुलिस अधिकारियों के कार्यों का मूल्यांकन अपराध नियंत्रण, जनमित्र पुलिसिंग, कार्यकुशलता, नेतृत्व क्षमता और नवाचार जैसे विभिन्न मानकों पर किया गया। पुलिस एवं आम नागरिकों के बीच बेहतर संवाद, जनसरोकार से जुड़े कार्यों तथा प्रशासनिक दक्षता को भी मूल्यांकन में महत्व दिया गया।

 

सर्वेक्षण का उद्देश्य ऐसे पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान देना है, जिन्होंने अपने कार्यक्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण तथा प्रभावी पुलिसिंग के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है।

 

जबलपुर एसपी संपत उपाध्याय का टॉप-100 पुलिस कप्तानों की सूची में शामिल होना जिले की पुलिसिंग के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। यह सम्मान अपराध नियंत्रण के साथ-साथ जनविश्वास, संवेदनशील पुलिसिंग और प्रभावी नेतृत्व को भी रेखांकित करता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment