विंटर एक्शन प्लान के तहत जबलपुर की सड़कों की मैकेनाइज्ड सफाई, धूल और प्रदूषण पर नियंत्रण की पहल
आयुक्त अग्रिम कुमार के निर्देशन एवं स्वास्थ्य अधिकारी अभिनव मिश्रा की निगरानी में प्रमुख मार्गों पर नियमित रूप से संचालित हो रहीं MRS मशीनें
जबलपुर। सर्दी के मौसम में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने और शहर की वायु गुणवत्ता (AQI) बेहतर बनाए रखने के उद्देश्य से नगर पालिक निगम जबलपुर द्वारा विंटर एक्शन प्लान के अंतर्गत विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत शहर के प्रमुख मार्गों पर मैकेनिकल रोड स्वीपिंग (MRS) मशीनों के माध्यम से नियमित रूप से सड़कों की सफाई कराई जा रही है।
आयुक्त अग्रिम कुमार के निर्देशन में संचालित इस अभियान को प्रभावी बनाने के लिए स्वास्थ्य अधिकारी अभिनव मिश्रा द्वारा सफाई व्यवस्था की निगरानी की जा रही है। अभियान के तहत सड़कों पर जमा धूल, मिट्टी एवं कचरे को आधुनिक मशीनों के जरिए हटाया जा रहा है। इससे PM 10 और PM 2.5 जैसे धूल कणों के हवा में फैलाव को नियंत्रित करने में मदद मिल रही है। साथ ही प्रमुख मार्गों और चौराहों पर स्वच्छता एवं सुंदरता बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं।
नगर निगम का उद्देश्य शहर को स्वच्छ बनाने के साथ-साथ वायु प्रदूषण के स्तर को कम करना और नागरिकों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराना है। निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि कचरा सड़कों पर न फेंकें तथा निर्धारित स्थानों एवं डस्टबिन का ही उपयोग करें।
नगर पालिक निगम जबलपुर










