आर्मी कार्यक्रम की तैयारियों का आयुक्त ने लिया जायजा, BHEL बाल उद्यान में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश
भोपाल। BHEL में आयोजित होने वाले आगामी आर्मी कार्यक्रम के मद्देनजर नगर निगम भोपाल के आयुक्त ने आर्मी अतिथियों के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने BHEL बाल उद्यान पहुंचकर वहां उपलब्ध सुविधाओं और तैयारियों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने उद्यान की साफ-सफाई, हरियाली, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि आर्मी अतिथियों के आगमन को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया जाए। उद्यान परिसर में स्वच्छता, सुविधाओं के रखरखाव और आवश्यक सुधार कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाए, ताकि अतिथियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
आयुक्त ने अधिकारियों को व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करने के निर्देश भी दिए। नगर निगम का उद्देश्य शहर में स्वच्छता, हरियाली और बेहतर नागरिक सुविधाओं के साथ भोपाल की सकारात्मक छवि को और मजबूत करना है।
नगर पालिक निगम भोपाल










