इंदौर में लोकायुक्त का एक्शन, 5 हजार की रिश्वत लेते बिजली विभाग का मीटर रीडर गिरफ्तार

---Advertisement---

इंदौर में लोकायुक्त का एक्शन, 5 हजार की रिश्वत लेते बिजली विभाग का मीटर रीडर गिरफ्तार

इंदौर।

मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त की कार्रवाई जारी है। सोमवार 23 नवंबर को इंदौर में लोकायुक्त पुलिस ने बिजली विभाग के अरण्य जोन में पदस्थ मीटर रीडर संदीप मिश्रा को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ा। इस मामले में जूनियर इंजीनियर रवि मिश्रा और स्काई कॉर्पोरेट बिल्डिंग के हाउसकीपिंग सुपरवाइजर दीपक सचदेवा की भूमिका भी सामने आई है।

 

जानकारी के मुताबिक, स्काई कॉर्पोरेट बिल्डिंग की नौवीं मंजिल पर संचालित विरूश कैफे के संचालक आर्जव जैन पर बिजली विभाग ने 97 हजार रुपए का चालान बनाया था। आरोप है कि चालान का सेटलमेंट कराने के बदले मीटर रीडर ने 45 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता के अनुसार, वह पहले ही 20-20 हजार रुपए की दो किस्तें दे चुका था।

 

शिकायत की जांच के बाद लोकायुक्त ने सोमवार को ट्रैप कार्रवाई की। इस दौरान हाउसकीपिंग सुपरवाइजर दीपक सचदेवा ने 5 हजार रुपए लेकर मीटर रीडर संदीप मिश्रा को दिए। तभी लोकायुक्त टीम ने मीटर रीडर को रंगेहाथों पकड़ लिया। मामले में जूनियर इंजीनियर रवि मिश्रा और मीटर रीडर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम सहित संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है।

 

#Indore #Lokayukta #Corruption #MadhyaPradesh #MPBulletin

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment