कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को जवाबदेही के साथ कार्य करने के दिए निर्देश

---Advertisement---

जनविश्वास अभियान की तैयारियां तेज, सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश

कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को जवाबदेही के साथ कार्य करने के दिए निर्देश

जबलपुर। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों, आगामी मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान तथा विभिन्न विभागों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक गहलोत, अपर कलेक्टर नीता राठौर, रविशंकर राय, शैलेंद्र सिंह सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

 

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि 50 दिवस, 100 दिवस एवं उससे अधिक समय से लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए। एल-1 अधिकारियों को स्वयं पोर्टल पर जानकारी दर्ज करने तथा सभी जिला अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन ऐप के माध्यम से शिकायतों की प्रतिदिन निगरानी करने के निर्देश दिए गए।

 

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के दौरान प्रत्येक शुक्रवार सभी जिला अधिकारी जनता के बीच पहुंचकर मौके पर ही शिकायतों का निराकरण करेंगे। अभियान के दौरान जनसंवाद एवं उद्योग संवाद भी आयोजित किए जाएंगे। साथ ही आयोजन में सादगी बरतने और अनावश्यक व्यय से बचने के निर्देश दिए गए।

 

बैठक में जल जीवन मिशन, संबल योजना, दस्तक अभियान, टीबी उन्मूलन, शिक्षा, सहकारिता, स्वास्थ्य, जनजातीय कार्य एवं कृषि विभाग सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने फील्ड निरीक्षण को अनिवार्य बताते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों, राशन दुकानों, शासकीय परिसंपत्तियों, आईटीआई, पैक्स एवं लोक सेवा केंद्रों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

 

सीएम हेल्पलाइन की जानकारी नहीं होने पर कृषि उपज मंडी के संबंधित अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने एवं वेतन रोकने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में पुनर्घनत्वीकरण परियोजनाओं के लिए तैयार स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) का प्रस्तुतीकरण तथा रोस्टर निर्धारण प्रक्रिया की भी जानकारी अधिकारियों को दी गई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment