इलाहाबाद चौक के जीर्णोद्धार कार्य का विधायक अशोक रोहाणी एवं निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने किया निरीक्षण

---Advertisement---

इलाहाबाद चौक के जीर्णोद्धार कार्य का विधायक अशोक रोहाणी एवं निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने किया निरीक्षण

जबलपुर के इलाहाबाद चौक पर प्रस्तावित जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण कैंट विधानसभा के माननीय विधायक श्री अशोक रोहाणी एवं नगर निगम आयुक्त श्री राम प्रकाश अहिरवार ने उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ किया। निरीक्षण के दौरान प्रस्तावित विकास कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं आवश्यक व्यवस्थाओं का विस्तृत अवलोकन किया गया।

 

इस अवसर पर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता एवं मानकों के अनुरूप पूर्ण किए जाएँ। अधिकारियों से कहा गया कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए, जिससे क्षेत्रवासियों को एक सुव्यवस्थित, आकर्षक, सुरक्षित एवं आधुनिक सार्वजनिक स्थल उपलब्ध कराया जा सके।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment