जनसुनवाई में 135 आवेदन प्राप्त, कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं
अधिकारियों को त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण के निर्देश, राजस्व से लेकर आयुष्मान कार्ड और अतिक्रमण से जुड़े रहे आवेदन
जबलपुर। कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न समस्याओं से संबंधित कुल 135 आवेदन प्राप्त हुए।
कलेक्टर ने प्रत्येक आवेदन को प्राथमिकता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई कर त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि नागरिकों की समस्याओं के समाधान में अनावश्यक देरी न हो और प्रकरणों का नियमानुसार निराकरण किया जाए।
जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों में आयुष्मान कार्ड, कब्जा हटाने, मारपीट, गरीबी रेखा में नाम जोड़ने, अवैध कब्जा, अतिक्रमण, राजस्व प्रकरण, नामांतरण, सीमांकन, आपसी विवाद एवं भूमि डायवर्सन सहित विभिन्न विषय शामिल रहे।
जनसुनवाई के दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती नीता राठौर, रविशंकर राय, शैलेंद्र सिंह, अखिलेश सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
#Jansunwai #Jabalpur #JabalpurNews #JansamparkMP #CMMP #PublicService #GoodGovernance










