सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों के निराकरण को लेकर कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश

---Advertisement---

सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों के निराकरण को लेकर कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश

विभागवार समीक्षा में कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने कहा—शिकायतों का नियमानुसार और संतुष्टि के साथ हो समाधान

जबलपुर। सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों के शीघ्र और प्रभावी निराकरण को लेकर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक गहलोत, अपर कलेक्टर शैलेंद्र सिंह, अखिलेश सिंह सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में कलेक्टर ने विभागवार लंबित शिकायतों की स्थिति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से शिकायतों के निराकरण की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का नियमानुसार, गुणवत्तापूर्ण एवं शिकायतकर्ता की संतुष्टि के साथ निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

कलेक्टर ने कहा कि जिन शिकायतों का समाधान विभागीय स्तर पर संभव नहीं है अथवा जिनमें किसी अन्य विभाग या उच्च स्तर से कार्रवाई अपेक्षित है, उनके संबंध में समय रहते संबंधित स्तर पर पत्राचार और आवश्यक समन्वय किया जाए, ताकि शिकायतें अनावश्यक रूप से लंबित न रहें।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि भोपाल स्तर अथवा अन्य विभागीय प्रक्रियाओं से संबंधित शिकायतों के मामलों में संबंधित अधिकारियों से निरंतर समन्वय स्थापित कर कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाए। साथ ही लंबित शिकायतों की नियमित समीक्षा करते हुए निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

कलेक्टर ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों के समाधान का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसलिए अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि शिकायतों को केवल निराकरण की औपचारिकता तक सीमित न रखते हुए वास्तविक समाधान सुनिश्चित करें।

बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित लंबित शिकायतों की स्थिति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

CM Madhya Pradesh
#JansamparkMP #Jabalpur

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment