स्मार्ट सिटी परियोजनाओं को गति और गुणवत्ता के साथ पूरा करने पर जोर
निगमायुक्त सह कार्यपालिक निदेशक श्री राम प्रकाश अहिरवार ने ली परियोजनाओं की समीक्षा बैठक
जबलपुर नगर निगम आयुक्त सह कार्यपालिक निदेशक, जबलपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड श्री राम प्रकाश अहिरवार ने आज स्मार्ट सिटी के अंतर्गत संचालित विभिन्न विकास परियोजनाओं एवं निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।
समीक्षा बैठक के दौरान श्री अहिरवार ने विभिन्न परियोजनाओं की वर्तमान प्रगति, पूर्ण हो चुके कार्यों तथा प्रगतिरत कार्यों की स्थिति की जानकारी अधिकारियों एवं संबंधित टीम से प्राप्त की। उन्होंने परियोजनाओं से जुड़े कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए आगामी कार्ययोजना पर भी विस्तार से चर्चा की।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्धारित कार्यों को समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने के साथ-साथ निर्माण एवं विकास कार्यों में गुणवत्ता के मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए। परियोजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो, इसके लिए संबंधित अधिकारियों को सतत निगरानी और समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।
समीक्षा के दौरान आगामी कार्यों की प्राथमिकताओं, समय-सीमा एवं कार्यों की गुणवत्ता को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए। बैठक में जबलपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।










