कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार की सख्त मॉनिटरिंग से प्रशासनिक व्यवस्था में आई नई गति

---Advertisement---

जबलपुर। कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक में प्रशासनिक कार्यों की प्रगति, जनहितकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निराकरण पर विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री रामप्रकाश अहिरवार सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर श्री सिंह ने सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के मूल कारणों का विश्लेषण कर स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिकायतों का केवल औपचारिक निराकरण नहीं, बल्कि शिकायतकर्ता से संपर्क कर वास्तविक समाधान सुनिश्चित किया जाए। समग्र 2.0 पोर्टल, समग्र ई-केवाईसी, पीएम किसान भुगतान, नामांतरण, सीमांकन तथा अवैध अतिक्रमण से जुड़े प्रकरणों के त्वरित निराकरण पर भी विशेष जोर दिया गया।

 

बैठक में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के अंतर्गत होटल, अस्पताल और आवासीय सोसायटी जैसे बल्क वेस्ट जनरेटर संस्थानों का शीघ्र पंजीयन पूर्ण करने तथा निरीक्षण उपरांत जानकारी पोर्टल पर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए। हाईवे सेफ्टी टास्क फोर्स की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री सिंह ने राष्ट्रीय और राज्य मार्गों के किनारे निर्माण कार्यों में निर्धारित सुरक्षा दूरी का कड़ाई से पालन कराने तथा अतिक्रमण मिलने पर तत्काल सीमांकन कर हटाने की कार्रवाई के निर्देश दिए।

 

नगर निगम आयुक्त श्री रामप्रकाश अहिरवार ने स्वच्छता, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, पीएम स्वनिधि और नगरीय सेवाओं से जुड़े कार्यों की प्रगति पर विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। शहर को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और नागरिक सुविधाओं से समृद्ध बनाने के लिए उनकी सक्रिय कार्यशैली और सतत मैदानी मॉनिटरिंग की बैठक में सराहना की गई।

 

कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह की दूरदर्शी नेतृत्व क्षमता और नगर निगम आयुक्त श्री रामप्रकाश अहिरवार की कार्यकुशलता के समन्वित प्रयासों से जबलपुर में प्रशासनिक कार्यों की गति तेज हुई है। जनहित के प्रति दोनों अधिकारियों की प्रतिबद्धता, नियमित समीक्षा और समयबद्ध कार्रवाई की संस्कृति जिले में सुशासन का सशक्त उदाहरण बनकर उभर रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment