राष्ट्रीय लोक अदालत में करदाताओं का आत्मीय स्वागत
आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार एवं महापौर ने करदाताओं का किया अभिनंदन
नगर पालिक निगम द्वारा आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में पहुंचे जागरूक एवं जिम्मेदार करदाताओं का नगर निगम प्रशासन द्वारा आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर महापौर एवं निगम आयुक्त श्री राम प्रकाश अहिरवार ने करदाताओं के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि समय पर कर का भुगतान केवल नागरिक दायित्व नहीं, बल्कि शहर के विकास में नागरिकों की प्रत्यक्ष सहभागिता भी है।
राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से करदाताओं को अपने लंबित कर प्रकरणों के निराकरण और नियमानुसार राहत प्राप्त करने का अवसर मिला। निगम प्रशासन ने करदाताओं से अपील की कि वे अपने करों का समय पर भुगतान कर शहर के विकास में सहभागी बनें।
नगर निगम प्रशासन ने कहा कि जागरूक करदाता ही सशक्त और विकसित शहर की मजबूत आधारशिला हैं।










