खुशियों की छलांग : बाजार विभाग अधीक्षक राजेंद्र दुबे ने आयुक्त श्री रामप्रकाश अहिरवार को दी बधाई, बाजार विभाग करेगा प्रसाद वितरण

---Advertisement---

खुशियों की छलांग : बाजार विभाग अधीक्षक राजेंद्र दुबे ने आयुक्त श्री रामप्रकाश अहिरवार को दी बधाई, बाजार विभाग करेगा प्रसाद वितरण

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में देश में तृतीय स्थान की गौरवगाथा से बाजार विभाग में हर्षोल्लास, आयुक्त के कर्मयोग, दूरदर्शिता एवं सतत साधना को उपलब्धि का श्रेय ।

जबलपुर। संस्कारधानी जबलपुर ने स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में देशभर में तृतीय स्थान अर्जित कर राष्ट्रीय पटल पर अपनी गौरवशाली उपस्थिति अंकित कराई है। इस अनुपम उपलब्धि से नगर निगम परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण है और बाजार विभाग में भी इस सफलता को लेकर विशेष उत्साह एवं प्रसन्नता व्याप्त है।

इस गौरवपूर्ण क्षण पर बाजार विभाग अधीक्षक श्री राजेंद्र दुबे ने अपने विभागीय साथियों एवं ट्रेड लाइसेंस शाखा की पूरी टीम की ओर से नगर निगम आयुक्त श्री रामप्रकाश अहिरवार को हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं प्रेषित की हैं।

श्री दुबे ने कहा कि जबलपुर की यह उपलब्धि केवल एक सम्मान अथवा पुरस्कार नहीं, बल्कि सुदीर्घ परिश्रम, दूरदर्शी चिंतन, कर्मनिष्ठ नेतृत्व और सतत साधना का प्रतिफल है। आयुक्त श्री अहिरवार की प्रतिदिन लगभग 14 से 16 घंटे की कर्मसाधना, प्रशासनिक अनुभव तथा जनसामान्य से सीधा संवाद उनकी कार्यशैली को विशिष्ट आयाम प्रदान करता है।

उन्होंने कहा कि श्री अहिरवार जी की कार्यपद्धति में नवाचार, संकल्प और परिणामपरकता का अद्भुत समन्वय दिखाई देता है। उनके नेतृत्व में जबलपुर निरंतर नई उपलब्धियों की ओर अग्रसर हो रहा है। यह भी उल्लेखनीय है कि पूर्व में जिन-जिन स्थानों पर उन्हें दायित्व निर्वहन का अवसर मिला, वहां भी उन्होंने अपनी कार्यदक्षता, अभिनव दृष्टिकोण और सृजनात्मक प्रयासों से विकास के नए प्रतिमान स्थापित किए।

श्री दुबे ने कहा कि “हमारे अनेक पुराने साथी इस प्रकार की कार्यसंस्कृति और उपलब्धि को पहली बार इतने निकट से अनुभव कर रहे हैं। आयुक्त महोदय का कर्मयोग हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।”

बाजार विभाग की ओर से आयुक्त को शुभकामनाएं देते हुए श्री दुबे ने कहा कि वे इसी प्रकार यशस्वी पथ पर निरंतर अग्रसर होते रहें और संस्कारधानी जबलपुर को विकास, स्वच्छता एवं जनकल्याण के नवीन सोपानों तक पहुंचाएं। बाजार विभाग भी उनके मार्गदर्शन में पूर्ण निष्ठा, परिश्रम और उत्तरदायित्व-बोध के साथ कार्य करते हुए विभाग को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए संकल्पबद्ध है।

इस राष्ट्रीय उपलब्धि की प्रसन्नता को साझा करने के लिए बाजार विभाग एवं ट्रेड लाइसेंस शाखा की ओर से दिनांक 08 सितंबर को प्रसाद वितरण किया जाएगा। विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों ने कहा कि यह क्षण केवल प्रसन्नता का नहीं, बल्कि भविष्य में और अधिक उत्कृष्ट कार्य करने के नवसंकल्प का अवसर भी है।

जबलपुर की इस उपलब्धि ने संस्कारधानी के गौरव में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया है। बाजार विभाग ने विश्वास व्यक्त किया कि आयुक्त श्री अहिरवार जी के मार्गदर्शन में नगर निगम आने वाले समय में भी उत्कृष्टता के नए कीर्तिमान स्थापित करता रहेगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment