आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देशन में स्वास्थ्य अधिकारी अभिनव मिश्रा की सक्रियता और सख्ती से अतिक्रमण व गंदगी पर निगम की कार्रवाई

---Advertisement---

आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देशन में स्वास्थ्य अधिकारी अभिनव मिश्रा की सक्रियता और सख्ती से अतिक्रमण व गंदगी पर निगम की कार्रवाई

 

जबलपुर। शहर की स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने नगर निगम का अभियान लगातार जारी है। आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देशन में स्वास्थ्य अधिकारी अभिनव मिश्रा की सक्रियता और सख्ती के साथ स्वास्थ्य विभाग एवं अतिक्रमण विभाग की संयुक्त टीम ने शहर के प्रमुख व्यापारिक क्षेत्रों में सघन कार्रवाई की।

 

नगर निगम की टीम ने बस स्टैंड, तीन पत्ती चौक, मालवीय चौक और सिविक सेंटर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए फुटपाथ एवं मुख्य मार्गों से अतिक्रमण हटाया। सड़क किनारे कचरा फैलाने वाले दुकानदारों और व्यापारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।

 

अभियान के दौरान मौके पर 20 चालान काटे गए और 12 हजार रुपये का स्पॉट फाइन लगाया गया। कार्रवाई के दौरान आवश्यकता के अनुसार अतिक्रमण सामग्री की जब्ती भी की गई।

 

नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फैलाने और फुटपाथ व सड़कों पर अतिक्रमण करने की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। व्यापारियों और दुकानदारों से सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने तथा फुटपाथ एवं मुख्य मार्गों को अतिक्रमण मुक्त रखने की अपील की गई है।

 

नगर निगम का कहना है कि स्वच्छ, सुंदर और सुगम जबलपुर के लिए स्वच्छता तथा अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment