जर्जर भवन हटाकर नगर निगम ने टाला बड़ा हादसा

---Advertisement---

जर्जर भवन हटाकर नगर निगम ने टाला बड़ा हादसा

 

गढ़ा-त्रिपुरी क्षेत्र में जनसुरक्षा को लेकर नगर निगम की त्वरित कार्रवाई

 

जबलपुर। नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए नगर निगम ने त्रिपुरी चौक के आगे स्थित अति-जर्जर एवं खतरनाक भवन को व्यवस्थित तरीके से ध्वस्त कर हटा दिया। लंबे समय से जर्जर अवस्था में खड़ा यह भवन राहगीरों और आसपास के नागरिकों के लिए संभावित खतरा बना हुआ था। मानसून के दौरान इसके गिरने की आशंका और बढ़ गई थी।

 

निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देश पर अतिक्रमण शाखा की टीम ने जेसीबी मशीन की सहायता से सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए जर्जर ढांचे को हटाया। कार्रवाई के दौरान पर्याप्त पुलिस बल भी मौजूद रहा, जिससे पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई।

 

जर्जर भवन हटने से संभावित दुर्घटना का खतरा टल गया और सड़क क्षेत्र में आवागमन भी सुगम हुआ। स्थानीय नागरिकों एवं व्यापारियों ने नगर निगम की इस त्वरित कार्रवाई का स्वागत करते हुए इसे जनहित में महत्वपूर्ण कदम बताया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment