जयपुर, गुलाबी नगरी के चैन वीर सिंह शेखावत ने ‘डांस दीवाने सीजन-4‘ शो के सेमी-फाइनल राउंड में प्रवेश कर धमाका कर लिया है। यह पहली बार है कि जयपुर (राजस्थान) से किसी प्रतियोगी ने ऐसी जगह बनाई हो। शेखावत ने अपने कड़ी मेहनत के बल पर डांस दीवाने प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त कर डांस को एक नया आयाम दिया है।
डांस दीवाने के चौथे सीजन में, चैनवीर की लगन रंग लाई। उन्होंने न सिर्फ चैलेंजर के रूप में शो में जगह बनाई बल्कि जज माधुरी दीक्षित और सुनील शेट्टी से तालियां और प्रशंसा बटोर, जिन्होंने उन्हें रिजेक्शन का सामना करने वाले हर डांसर के लिए प्रेरणा बताया।चैनवीर का मानना है कि खुद को करियर-ओरिएंटेड लोगों से धीरा रखना विकास की ओर बढ़ावा देता है। वह सफलता के लिए स्वस्थ जीवनशैली और सकारात्मक सोच पर विश्वास रखते हैं। चैनवीर सिंह ने विषम परिस्थितियों में कड़ी मेहनत के बल पर डांस दीवाने कार्यक्रम में अपना स्थान बनाया है परिवार की आर्थिक स्थिति सामान्य होने के बावजूद इस प्रतिभा ने उभरते हुए नए सितारों में अपनी पहचान बनाई है। कलर्स टीवी और जियो सिनेमा पर प्रसारित होने वाले इस कार्यक्रम का प्रसारण शनिवार एवं रविवार को होता है। है। जयपुर की इस प्रतिभा को आगे विजय दिलवाने हेतु अधिक से अधिक वोटिंग की जरूरत है। वर्तमान में चैनवीर सिंह अपने माता पिता के साथ फौजी कॉलोनी सीकर रोड़ मुरलीपुरा जयपुर में निवास करते हैं।









