जयपुर में अवैध होर्डिंग्स के खिलाफ नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

---Advertisement---

जयपुर, आगामी Rising Rajasthan Global Investment Summit-2024 और स्वच्छता सर्वेक्षण-2024 के मद्देनज़र, जयपुर शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के उद्देश्य से नगर निगम ग्रेटर जयपुर ने 4 अक्टूबर 2024 को एक विशेष अभियान चलाया। आयुक्त के निर्देशानुसार, नगर निगम की होर्डिंग शाखा और समस्त जोन कार्यालयों की टीमों ने निगम सीमा में लगे अवैध होर्डिंग, बैनर और पोस्टर हटाने की कार्रवाई की।

इस कार्रवाई में मुख्यालय और जोन की टीमों द्वारा कुल 450 से अधिक अवैध बैनर और पोस्टर, 100 से अधिक अवैध होर्डिंग और सड़क के मीडियन पर लगे 15 से अधिक अवैध लोहे के स्ट्रक्चर हटाए गए।

नगर निगम ने यह भी घोषणा की है कि इस तरह की कार्रवाई प्रतिदिन जारी रहेगी। अवैध होर्डिंग्स और पोस्टर लगाकर शहर की सुंदरता को नुकसान पहुंचाने वाले व्यक्तियों, प्रतिष्ठानों और संस्थानों के खिलाफ संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Rising Rajasthan Global Investment Summit-2024 का आयोजन 11 से 13 दिसंबर 2024 तक जयपुर में होगा, जिसके तहत शहर को स्वच्छ और आकर्षक बनाए रखने के प्रयासों में तेजी लाई जा रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment