7 माह में 6वीं बार नंबर-1 बना जबलपुर नगर निगम, 98.95% शिकायतों का समाधान

---Advertisement---

जबलपुर।निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार की सख्त मॉनिटरिंग का असर, सीएम हेल्पलाइन निराकरण में फिर प्रदेश में अव्वल

जबलपुर। नगर निगम जबलपुर ने एक बार फिर उत्कृष्ट कार्यप्रणाली का प्रदर्शन करते हुए सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में प्रदेशभर में छठवीं बार प्रथम स्थान हासिल किया है। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के मार्गदर्शन में नगर निगम ने 98.95 प्रतिशत वेटेज स्कोर प्राप्त करते हुए यह उपलब्धि दर्ज की।

माह मार्च 2026 की शासन स्तर पर जारी ग्रेडिंग में नगर निगम जबलपुर को ए-ग्रेड के साथ प्रदेश में शीर्ष स्थान मिला है। निगम को प्राप्त 3,079 शिकायतों में से बड़ी संख्या में प्रकरणों का शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद कर संतुष्टिपूर्वक निराकरण किया गया।

निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने बताया कि शिकायतों के समाधान के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए तथा टीमों को शिकायतकर्ताओं के घर तक पहुंचकर समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए गए। लगातार मॉनिटरिंग और फीडबैक की प्रक्रिया से निराकरण की गति तेज हुई है।

उन्होंने इस उपलब्धि के लिए पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि भविष्य में भी इसी तरह की कार्यशैली बनाए रखते हुए नगर निगम की प्रदेश में नंबर-1 रैंकिंग कायम रखने के लिए प्रयास जारी रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि निगमायुक्त के कार्यभार संभालने के बाद मात्र 7 महीनों में नगर निगम जबलपुर 6 बार प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल कर चुका है, जो नगर निगम की कार्यप्रणाली और टीमवर्क का मजबूत उदाहरण है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment