स्कूल के बाहर नशे और अतिक्रमण पर निगम का बुलडोजर, छात्रों की सुरक्षा के लिए संयुक्त अभियान

---Advertisement---

स्कूल के बाहर नशे और अतिक्रमण पर निगम का बुलडोजर, छात्रों की सुरक्षा के लिए संयुक्त अभियान

← Back

Thank you for your response. ✨

जबलपुर। शहर के शैक्षणिक क्षेत्रों को स्वच्छ, सुरक्षित और नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से नगर निगम और जिला प्रशासन ने संयुक्त अभियान चलाते हुए भंवरताल गार्डन एवं सेंट नॉर्बर्ट स्कूल के आसपास अतिक्रमण हटाने की सख्त कार्रवाई की। निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार के निर्देश पर संभाग क्रमांक-13 में तहसीलदार वीर बहादुर सिंह धुर्वे की उपस्थिति में अभियान संचालित किया गया।

कार्रवाई के दौरान विद्यालय के बाहर और आसपास हाथ ठेलों द्वारा किए गए अतिक्रमण, फैलाई जा रही गंदगी तथा नशीले पदार्थों के संदिग्ध विक्रय की शिकायतों को गंभीरता से लिया गया। नियमों का उल्लंघन करने वाले हाथ ठेला संचालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया गया। नगर निगम की अतिक्रमण शाखा और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने पूरे क्षेत्र को व्यवस्थित कराया।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि स्कूलों के आसपास किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, गंदगी अथवा विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाली गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे स्थानों पर नियमित निगरानी और सतत अभियान जारी रहेगा।

इस कार्रवाई का स्थानीय नागरिकों, अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन ने स्वागत करते हुए इसे बच्चों के लिए सुरक्षित, स्वच्छ और अनुशासित शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। नगर निगम ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे स्कूलों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल प्रशासन को दें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment