जबलपुर। शहर के मदन महल अंडर ब्रिज के नीचे गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक चलती हुई इलेक्ट्रिक कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार से अचानक धुआं निकलने लगा और कुछ ही देर में तेज लपटें उठने लगीं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।
घटना के कारण कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। राहत की बात यह रही कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।










