जबलपुर में स्कूली छात्रों पर चाकू से हमला, शारदा चौक पर बीच सड़क वारदात का CCTV वायरल

---Advertisement---

जबलपुर में स्कूली छात्रों पर चाकू से हमला, शारदा चौक पर बीच सड़क वारदात का CCTV वायरल

मोबाइल चोरी के शक से शुरू हुआ विवाद हिंसा में बदला, नचिकेता स्कूल के दो छात्र घायल; गढ़ा थाना पुलिस ने दर्ज किया मामला
जबलपुर। शहर के नेपियर टाउन स्थित नचिकेता स्कूल के दो छात्रों पर शारदा चौक में बीच सड़क चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में छात्र छायांक और भविष्य घायल हो गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, छात्र छायांक का मोबाइल फोन चोरी हो गया था। इस मामले में उसने छात्र हितेश पर संदेह जताया था। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर हितेश ने अपने साथियों के साथ मिलकर दोनों छात्रों के साथ पहले मारपीट की और फिर चाकू से हमला कर दिया।
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घायल छात्रों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
घायल छात्रों की शिकायत पर गढ़ा थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस वायरल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और उनकी भूमिका की जांच कर रही है।
पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment