संबल योजना की राशि के लिए रिश्वत! इंदौर नगर निगम की वार्ड प्रभारी 5 हजार रुपये लेते रंगे हाथ लोकायुक्त के हत्थे चढ़ी

---Advertisement---

संबल योजना की राशि के लिए रिश्वत! इंदौर नगर निगम की वार्ड प्रभारी 5 हजार रुपये लेते रंगे हाथ लोकायुक्त के हत्थे चढ़ी

इंदौर। भ्रष्टाचार के खिलाफ इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर निगम के जोन क्रमांक 13 की वार्ड प्रभारी संध्या पथरोड को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई संबल योजना के तहत मिलने वाली 2 लाख रुपये की सहायता राशि जारी कराने के एवज में रिश्वत मांगने की शिकायत पर की गई।

शिकायतकर्ता आशीष चौधरी ने लोकायुक्त पुलिस से शिकायत की थी कि सहायता राशि स्वीकृत कराने के लिए वार्ड प्रभारी द्वारा पहले 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई। सत्यापन के दौरान आरोप सही पाए जाने पर सौदा 15 हजार रुपये में तय हुआ, जिसे तीन किस्तों में देने की बात हुई।

लोकायुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से दीदी गार्डन और बावन कोठी के पीछे स्थित पानी की टंकी के पास ट्रैप कार्रवाई की। जैसे ही वार्ड प्रभारी संध्या पथरोड ने पहली किस्त के रूप में 5 हजार रुपये लिए, टीम ने उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

जांच में वार्ड प्रभारी के सहायक हरभजन सिंह सलूजा की भूमिका भी सामने आने पर उन्हें भी आरोपी बनाया गया है। दोनों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम एवं भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

यह कार्रवाई एक बार फिर सरकारी योजनाओं में रिश्वतखोरी पर लोकायुक्त की सख्त निगरानी और भ्रष्टाचार के प्रति उसकी जीरो टॉलरेंस नीति को दर्शाती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment