जयपुर, पिंकसिटी प्रेस क्लब में पत्रकारों और उनके परिजनों के स्वास्थ्य को लेकर एक विशेष निशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर रविवार, 27 अक्टूबर को प्रियंका हॉस्पिटल & कार्डियक सेंटर के सहयोग से सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा। इस शिविर का लाभ पत्रकारों, मीडिया संस्थानों के विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारी और उनके परिजन उठा सकेंगे।
विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम से निशुल्क परामर्श और जांचें उपलब्ध
शिविर में वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. जी. एल. शर्मा और डॉ. अशोक गर्ग, हड्डी एवं जोड़ प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डॉ. लक्ष्मीनारायण जाजोरिया, जनरल फिजिशियन डॉ. निखिल व्यास, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. आशा शर्मा, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रियंका पाराशर और फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. नम्रता जैन अपनी सेवाएं देंगे। इसमें लिपिड प्रोफाइल (कोलेस्ट्रॉल जांच), HbA1c, PFT (फेफड़ों की जांच), ईसीजी, शुगर, और बीपी की जांच जैसी सुविधाएं भी निशुल्क दी जाएंगी।
स्वास्थ्य जागरूकता के लिए महत्वपूर्ण प्रयास
पिंकसिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष वीरेंद्र राठौड़ और महासचिव योगेंद्र पंचौली ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित किए जाएंगे ताकि पत्रकार और उनके परिजन स्वास्थ्य लाभ ले सकें। वहीं प्रियंका हॉस्पिटल & कार्डियक सेंटर के निदेशक डॉ. जी. एल. शर्मा ने कहा कि पत्रकारों के काम के दबाव और व्यस्तता में वे अक्सर अपने स्वास्थ्य को नज़रअंदाज़ कर देते हैं, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। ऐसे में यह शिविर स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और आवश्यक जांचों के लिए उपयोगी साबित होगा।
अपील: ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित हों
प्रेस क्लब ने सभी पत्रकारों और मीडिया संस्थान से जुड़े कर्मचारियों से अपील की है कि वे इस शिविर में शामिल होकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ अवश्य लें।











