बागेश्वरधाम सरकार का चार दिवसीय कार्यक्रम-वैदिक पद्धत्ति से हुआ भूमी पूजन, 29 मई से 1 जून तक होगा 108 कुण्डीय श्रीराम महायज्ञ

bageswar dham
---Advertisement---

जयपुर। हनुमान ग्राम सेवा समिति के तत्वावधान में जयपुर में बागेश्वर धाम सरकार का चार दिवसीय कार्यक्रम 29 मई से 1 जून तक आयोजित होगा। मुख्य आयोजक सीताराम यादव ने बताया कि यह कार्यक्रम जेडीए स्कीम, लालचंदपुरा निवारू रोड पर रघुनाथ धाम जयपुर के पीठाधीश्वर स्वामी सौरभ राघवेन्द्राचार्य महाराज के सान्निध्य में आयोजित होेगा। इस चार-दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री श्रद्धालुओं को तीन दिवसीय हनुमंत कथा सुनाएंगे और साथ ही दिव्य दरबार भी सजेगा जिसमें महाराज पर्ची के माध्यम से भक्तों के कष्टों का निवारण करेंगे।

bageshwar dham
Four-day program of Bageshwar Dham Sarkar – Bhoomi Pujan done in Vedic way, 108 Kundiya Shri Ram Maha Yagya will be held from 29 May to 1 June

कार्यक्रम संयोजक राजेन्द्र खंडेलवाल ने बताया कि इससे पहले शुक्रवार सुबह 9.30 बजे अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त पर आयोजन स्थल का भूमी पूजन किया गया। सबसे पहले गोबर, गौमूत्र और गंगाजल से भूमी का शुद्धिकरण किया गया। इसके बाद यज्ञाचार्य पं. विष्णु भारद्वाज ने वैदिक मंत्रांे से भूमी पूजन और झंडारोहण कार्यक्र्रम संपन्न करवाया। इस मौके पर समिति पदाधिकारियों ने आयोजन के निर्विघ्न पूर्ण होने की भी कामना की।

पवित्र कुशा से होगा यज्ञशाला का निर्माण

चार दिवसीय आयोजन के दौरान 108 कंुडीय श्रीराम महायज्ञ बागेश्वर पीठाधीश्वर के सान्निध्य में होगा। इसके लिए पवित्र कुशा से यज्ञशाला का निर्माण किया जाएगा। यादव ने बताया कि महायज्ञ में उपयोग में ली जाने वाली समिधा में पीपल, आम, खेजड़ा और चंदन जैसी पवित्र काष्ठ का उपयोग किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यज्ञशाला में उन्हीं लोगों को प्रवेश दिया जाएगा जिन्होंने यज्ञशाला में प्रवेश के लिए वेदों में निर्धारित पोशाक धारण कर रखी होगी। यज्ञ में काम में ली जानेवाली समस्त सामग्री को शुद्ध एवं सात्विक रखने के सभी प्रयास आयोजकों द्वारा किए जा रहे हैं।

कलशयात्रा में लाखों स्त्री-पुरुष शामिल होने की संभावना

29 मई को सुबह 8 बजे भव्य कलशयात्रा निकाली जाएगी। कलशयात्रा का मार्ग में अनेक स्थानों पर पुष्प-वर्षा कर स्वागत किया जाएगा। कलशयात्रा पर आसमान से हेलीकॉप्टर द्वारा भी पुष्प-वर्षा भी की जाएगी। कलश यात्रा में लाखों स्त्री व पुरुषों के भाग लेने की संभावना है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment