बॉलीवुड में एक बड़ा विवाद सामने आया है। जिस फिल्म दबंग (2010) ने सलमान खान को ‘चुलबुल पांडे’ बनाकर सुपरस्टारडम की ऊँचाइयों तक पहुँचाया, उसी फिल्म के डायरेक्टर अभिनव कश्यप ने सलमान खान और उनके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अभिनव कश्यप ने कहा कि सलमान को एक्टिंग में कोई दिलचस्पी नहीं है, पिछले 25 साल से उन्हें सिर्फ स्टार बनने का नशा है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा – “सलमान खान गुंडा है, बदतमीज़ है और गंदा इंसान है। दबंग से पहले मुझे ये सब नहीं पता था।”
अभिनव कश्यप का आरोप सिर्फ सलमान तक सीमित नहीं रहा। उन्होंने पूरे खान परिवार को फिल्म इंडस्ट्री में एक “विंडिक्टिव गैंग” करार दिया। उनका कहना है कि यह परिवार स्टार सिस्टम को कंट्रोल करता है और वही तय करता है कि किसे मौका मिलेगा और किसका करियर बर्बाद किया जाएगा। कश्यप ने दावा किया कि सलमान और उनका परिवार तभी किसी को सपोर्ट करता है जब वो उनकी बात माने, वरना वे उसके खिलाफ हो जाते हैं।
अब बड़ा सवाल ये है कि क्या अभिनव कश्यप के आरोप वाकई सच हैं या यह सिर्फ पुराने झगड़े और नाराज़गी का नतीजा है। याद दिला दें कि दबंग 2 और दबंग 3 का निर्देशन कश्यप के हाथ से निकलकर पहले अरबाज़ खान और फिर प्रभुदेवा ने संभाला था। क्या यही असली वजह है इस कड़वाहट की? बॉलीवुड में यह विवाद अब सोशल मीडिया पर गर्मा चुका है और लोग पूछ रहे हैं – क्या सलमान खान सच में सिर्फ अपनी स्टार पावर पर जी रहे हैं या फिर अभिनव कश्यप ने यह बयान निजी रंजिश के चलते दिया है?











