मानसून से पहले निगम की बड़ी तैयारी, जलभराव रोकने युद्धस्तर पर नाला-नाली सफाई अभियान 

---Advertisement---

मानसून से पहले निगम की बड़ी तैयारी, जलभराव रोकने युद्धस्तर पर नाला-नाली सफाई अभियान
जबलपुर। आगामी मानसून को देखते हुए नगर पालिक निगम जबलपुर शहर को जलभराव की समस्या से बचाने के लिए पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य कर रहा है। शहर के छोटे-बड़े नालों एवं नालियों की व्यापक सफाई अभियान चलाया जा रहा है। आधुनिक मशीनों एवं सफाई मित्रों की टीम द्वारा नालों से सिल्ट, प्लास्टिक, पॉलीथीन एवं अन्य अवरोधक सामग्री को हटाकर जल निकासी व्यवस्था को सुचारू बनाया जा रहा है।
नगर निगम का उद्देश्य मानसून के दौरान वर्षा जल के निर्बाध प्रवाह को सुनिश्चित करना तथा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जलप्लावन की स्थिति को रोकना है। इसके लिए संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखते हुए नियमित सफाई कार्य कराया जा रहा है।
नागरिकों से सहयोग की अपील
नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे नालों और नालियों में कचरा, प्लास्टिक, मलबा अथवा निर्माण सामग्री न फेंकें। स्वच्छ जल निकासी व्यवस्था बनाए रखने में जनसहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है। नागरिकों की जागरूकता और सहयोग से ही जबलपुर को स्वच्छ, सुरक्षित एवं जलभराव मुक्त बनाया जा सकता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment