कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने डॉ. कमला बेनीवाल को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

---Advertisement---

जयपुर, राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने पूर्व राज्यपाल गुजरात, मिजोरम, त्रिपुरा व पूर्व उप-मुख्यमंत्री स्व. डॉ. कमला बेनीवाल के निधन पर दिवंगत पुण्यात्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की एवं शोक संतप्त परिजनों से मिलकर संवेदनाएं व्यक्त की। कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को श्री चरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा, एक कुशल प्रशासक के रूप में डॉ कमला बेनीवाल का जनसेवा के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। देश के प्रति उनकी निष्ठा और समर्पण हमें सदा प्रेरित करती रहेगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment