जयपुर, भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) एसटी मोर्चा की ओर से भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार को बस्सी के तिलक पीजी कॉलेज में एक भव्य प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ राधा मोहन दास अग्रवाल और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा, प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल मीणा, एसटी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नारायण मीणा और अन्य भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
भा.ज.पा. एसटी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नारायण मीणा ने बताया कि यह कार्यक्रम सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा, जिसमें समाज के प्रमुख व्यक्तित्व और एसटी मोर्चा के पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।
यह आयोजन बिरसा मुंडा के योगदान को सम्मानित करने के साथ-साथ जनजाति समुदाय की सामाजिक और सांस्कृतिक धरोहर को उजागर करने का एक महत्वपूर्ण अवसर होगा।











