भाजपा को हरियाणा के गांवों में स्वस्फूर्त समर्थन: गजेंद्र सिंह शेखावत

---Advertisement---

भिवानी, हरियाणा के तोशाम विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को लेकर जनता का समर्थन स्वस्फूर्त और व्यापक दिखाई दे रहा है। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने रविवार को भाजपा प्रत्याशी श्रुति चौधरी के पक्ष में कई जनसभाएं कीं। अपने भाषणों में उन्होंने भाजपा सरकार की नीतियों और श्रुति चौधरी की नेतृत्व क्षमता की प्रशंसा करते हुए कहा कि “आज जिस स्थान पर श्रुति खड़ी हैं, वहां कभी चौधरी बंसीलाल और सुरेंद्र सिंह खड़े थे।”

तोशाम की सभाओं में विकास पर जोर

बजीणा गांव में शेखावत ने भाजपा के विजन और कार्य निष्पादन की चर्चा की। उन्होंने कहा कि भाजपा का नेतृत्व झूठे वादों में विश्वास नहीं करता, और न ही उसके प्रत्याशी। “जनता हमारी बातों को सुन और समझ रही है, और हरियाणा में भाजपा के प्रति विश्वास बना हुआ है,” उन्होंने कहा। कोहड़ गांव में जनसंपर्क के दौरान उन्होंने दोहराया कि हरियाणा की जनता को भाजपा की ईमानदारी पसंद आ रही है और डबल इंजन सरकार, यानी केंद्र और राज्य में भाजपा की सत्ता, विकास और पारदर्शिता की मिसाल है।

महिलाओं और नारी शक्ति का समर्थन

बापोड़ा गांव में अपने संबोधन के दौरान शेखावत ने श्रुति चौधरी की नारी शक्ति के रूप में प्रशंसा की और कहा कि उन्हें हर वर्ग से अपार समर्थन मिल रहा है। शेखावत ने जोर देकर कहा कि श्रुति चौधरी भाजपा के ईमानदार और विकासोन्मुख एजेंडे को आगे बढ़ाने में पूरी तरह सक्षम हैं।

शेखावत ने यह भी कहा कि भाजपा की नीतियां ग्रामीण क्षेत्रों में गहरी पैठ बना रही हैं और भाजपा के प्रति समर्थन निरंतर बढ़ रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment