नगर निगम आयुक्त श्रीराम प्रकाश अहिरवार के निर्देशन और स्वास्थ्य अधिकारी अभिनव मिश्रा की सक्रियता से स्वच्छता व्यवस्था को मिली नई रफ्तार

---Advertisement---

एक कॉल पर हरकत में आता अमला, त्वरित कार्रवाई और सतत निगरानी से शहर को स्वच्छ बनाए रखने का निरंतर प्रयास

जबलपुर। नगर निगम आयुक्त श्रीराम प्रकाश अहिरवार के प्रभावी निर्देशन और स्वास्थ्य अधिकारी अभिनव मिश्रा की सक्रिय कार्यशैली के चलते शहर की स्वच्छता व्यवस्था में निरंतर सुधार देखने को मिल रहा है। दोनों अधिकारियों की प्राथमिकता है कि शहर के प्रत्येक वार्ड और सभी जोनों में स्वच्छता व्यवस्था बेहतर बनी रहे तथा नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

 

स्वास्थ्य अधिकारी अभिनव मिश्रा लगातार शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। जहां भी गंदगी दिखाई देती है अथवा नागरिकों से शिकायत प्राप्त होती है, वहां तत्काल संबंधित जोन अधिकारी और स्वच्छता अमले को निर्देशित कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है। उनका प्रयास रहता है कि शिकायतों का यथाशीघ्र निराकरण हो और संबंधित क्षेत्र की स्वच्छता स्थायी रूप से बनी रहे।

 

नगर निगम आयुक्त श्रीराम प्रकाश अहिरवार नियमित समीक्षा और फील्ड मॉनिटरिंग के माध्यम से स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य अधिकारी अभिनव मिश्रा भी दिन-रात सक्रिय रहकर सभी 16 जोनों की सफाई व्यवस्था पर नजर बनाए रखते हैं। उनकी त्वरित निर्णय क्षमता और फील्ड आधारित कार्यशैली के कारण नगर निगम का स्वच्छता अमला भी अधिक सक्रिय और जवाबदेह होकर कार्य कर रहा है।

नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से सुनना, उन पर तत्काल कार्रवाई करना और शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाए रखने का सतत प्रयास ही नगर निगम की कार्यप्रणाली की पहचान बनता जा रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment