*एप्रोज सड़क की मांग पर भाजपा विधायक ने धरना दिया*
*अधिकारियों के आश्वासन पर चक्काजाम विधायक ने निरस्त किया*
नर्मदापुरम जिले के सोहागपुर विधानसभा के भाजपा विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह ने सनखेड़ा फोरलेन पर एप्रोज सड़क की मांग को लेकर धरना दिया।सोहागपुर विधानसभा के सनखेड़ा फोरलेन पर ग्रामीणों के आवगमन के लिये एप्रोज सड़क नही होने से दुर्घटनाएं हो रही है।कई बार भाजपा विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह ने ग्रामीणों की मांग पर एनएचआई विभाग से सर्विस रोड की मांग की जा रही थी।लेकिन विभाग के अधिकारियों की तरफ से विधायक को संतोषजनक जवाब नही मिल रहा था।विधायक विजयपाल सिंह ने धरना एवं चक्काजाम करने की सूचना एक दिन पूर्व जिला प्रशासन को लिखित में दी था।आज सैकड़ो ग्रामीण और अपने समर्थकों के साथ विधायक सनखेड़ा स्थित फोरलेन पर धरने वाले स्थान पर पहुँचे,और माइक से धरना स्थल पर उपस्थित अधिकारियों तक अपनी बात पहुँचाई। इस सबंध में धरना स्थल पर उपस्थित विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह ने कहा कि जब से फोरलेन का निर्माण शुरू हुआ था उस समय से एनएच के अधिकारी लगातार हमसे कहते आ रहे है कि सनखेड़ा फोरलेन के दोनों तरफ एप्रोज सड़क बनाई जायेगी।लेकिन सड़क बनाने तो दूर 15 दिन पूर्व कुछ एनएचआई अधिकारियों की तरफ से विधायक को एक पत्र प्राप्त हुआ उसमें लिखा था कि एप्रोज सड़क नही बनाई जायेगी।जिसके बाद विधायक ठाकुर विजयपाल ने चिंता व्यक्त करते हुये आज धरना और चक्काजाम करने का कदम उठाया।लेकिन पहलगाम में बड़ी आतंकी घटना होने के बाद विधायक ने चक्काजाम निरस्त किया।अधिकारियों ने कहा कि 30 दिनों में सड़क की स्वीकृति मिलने पर सड़क का निर्माण कार्य किया जायेगा।इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता आषुतोष शरण तिवारी,जयकिशोर चौधरी,बहादुर चौधरी,शिवकिशोर रावत,युवा नेता गोलू मालवीय,राजा तिवारी,भगवती चोरे, कुलदीप रावत सहित अन्य भाजपा नेता धरना स्थल पर विधायक विजयपाल के साथ उपस्थित रहे।
एप्रोज सड़क की मांग पर भाजपा विधायक ने धरना दिया* *अधिकारियों के आश्वासन पर चक्काजाम विधायक ने निरस्त किया*
by उजला दर्पण
Published On: April 23, 2025 11:16 pm

---Advertisement---











