*जबलपुर में कुंए से हेंड ग्रेनेड और कारतूस के खोखे मिलने से हड़कंप*
जबलपुर के रांझी आमानाला में कुंए की सफाई के दौरान हेंड ग्रेनेड और कारतूस के खोखे मिलने से हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही नगर निगम और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
एमआईसी मेंबर दामोदर सोनी ने बताया कि कुंए से बड़ी मात्रा में हेंड ग्रेनेट और कारतूस के खोखे निकले हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा तो करीब एक दर्जन कारतूस के खोखे पड़े थे। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई लेकिन किसी से कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली।
प्रारंभिक जांच में हेंड ग्रेनेट और कारतूस खमरिया फैक्ट्री के होना बताए जा रहे हैं लेकिन खोखे कुंए में कैसे पहुंचे, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की उम्मीद है।












