राजस्थान और जर्मनी के बीच सांस्कृतिक और पर्यटन संबंधों को मिलेगा नया आयाम

---Advertisement---

म्यूनिख/जयपुर, म्यूनिख में आयोजित राइजिंग राजस्थान टूरिज्म मीट के दौरान, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने राजस्थान और जर्मनी के बीच सांस्कृतिक समानताओं पर जोर देते हुए जर्मन निवेशकों को पर्यटन के क्षेत्र में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने राजस्थान की जनसंख्या और जर्मनी की जनसंख्या में समानता का उल्लेख करते हुए कहा कि दोनों स्थानों में पर्यटन और सांस्कृतिक क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं।

दिया कुमारी ने कहा कि पर्यटन में निवेश न केवल सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देगा, बल्कि भारत और जर्मनी के बीच आर्थिक संबंधों को भी प्रगाढ़ करेगा। राजस्थान की समृद्ध धरोहर को दुनिया भर में प्रदर्शित करने के उद्देश्य से, उन्होंने बताया कि राज्य में नौ यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स हैं, जो इसकी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्ता को दर्शाती हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य में कई योजनाएं लागू की गई हैं। राइजिंग राजस्थान पहल के जरिए, राज्य सरकार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के ‘विकसित राजस्थान 2047’ के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment