राजस्थान में पहली बार राष्ट्रीय खेल दिवस सप्ताह भर मनाया जायेगा, पारम्परिक खेलों का भी होगा आयोजन

---Advertisement---

जयपुर. खेल बोर्ड सचिव डॉ. प्रीति शर्मा ने बताया कि राजस्थान विश्वविद्यालय के खेल बोर्ड मे 26 अगस्त से 31 अगस्त तक खेल सप्ताह “खेल महोत्सव” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में प्रत्येक दिन विभिन्न खेल जैसे कि दौड, गोला फेक, भाला फेक, सतौलिया, रस्साकस्सी, रूमाल झप्पटा, कबड्‌डी, किकेट, बास्केटबाल, वॉलीबाल, हॉकी, टेबल टेनिस, बैडमिन्टन, फिटनेस चैलेज, रोप जंपिग, इत्यादि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। 29 अगस्त को स्व. मेजर ध्यानचंद जी के जन्मदिवस (राष्ट्रीय खेल दिवस) के अवसर पर उन्हें याद करते हुए विशेष कार्यकम का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में राजस्थान विश्वविद्यालय से जुड़े हर वर्ग के कर्मचारी एंव विद्यार्थी हिस्सा लेगें। इस आयोजन का उद्देश्य है कि जो लोग खेल की गतिविधियों से नहीं जुड़े हुए हैं उन्हें खेल से जोड़ा जाए तथा स्वास्थ्य एवं फिटनेस के लिए प्रेरित किया जाये.यह आयोजन विश्वविद्यालय के संगठक महाविद्यालय में भी मनाया जाएगा. विवि के विद्याथिओ ने खेलो इंडिया में कई मेडल प्राप्त किए एशियन गेम्स में 2 विद्याथियों का चयन हुआ है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment