वीर सावरकर का जीवन हमारे लिए प्रेरणापुंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

---Advertisement---

जयपुर, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने मंत्रीपरिषद के सदस्यों एवं विधायकों के साथ महान स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर के संघर्ष एवं बलिदान पर आधारित फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ की स्पेशल स्क्रीनिंग देखी।

फिल्म देखने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “महान स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर का जीवन राष्ट्र को पूर्ण रूप से समर्पित था। उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया, कई यातनाएं झेली, दो बार आजीवन कारावास की सजा काटी और कालापानी की सजा को भी भुगता। उनका संघर्ष हम सब के लिए प्रेरणापुंज है। आज उनके जीवन पर आधारित फिल्म देखने का मुझे सुअवसर मिला है।”

इस विशेष अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेम चन्द बैरवा, और राज्यसभा सांसद मदन राठौर भी उपस्थित रहे। फिल्म देखने के बाद मुख्यमंत्री ने मंत्रीगण एवं विधायकगण के साथ मल्टीप्लेक्स परिसर में आयोजित रात्रिभोज में भी शिरकत की।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment