योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन

---Advertisement---

पूरे विश्व में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की धूम है।हरियाणा में 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया।यमुनानगर की जगाधरी अनाज मंडी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हरियाणा के कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर मुख्यातिथि के रूप में योग दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुए।इससे पहले उन्होंने दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम की शुरूआत की और योगा की क्रियाओं में भी भाग लिया। इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगो ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सैनी को स्क्रीन के माध्यम से लाईव सुना। इस मौके पर जिले में बनी पांच व्यायाम शालाओं का कृषि मंत्री ने उद्घाटन किया।कृषि मंत्री के साथ यमुनानगर के विधायक घनश्यामदास अरोड़ा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा यमुनानगर के डीसी एसपी समेत जिले के सभी अधिकारियों ने इस योग दिवस में भाग लिया। साथ ही स्कूल कॉलेज की छात्र छात्राओं और आम जनता में भी इस योग दिवस को लेकर खासा उत्साह नजर आया। कृषि मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने मीडिया से बात करते हुए यह एक बहुत पुरानी विधा है। हमारे ऋषि-मुनियों इसकी खोज की इससे हम शारिरिक रूप से भी और दिमागी रूप से भी स्वस्थ रह सकते हैं। जैसी कहावत भी है स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ दिमाग रहता है केवल आदमी का शारीरिक रूप से स्वस्थ रहना महत्वपूर्ण नहीं है दिमागी रूप से भी स्वस्थ होना चाहिए।ये एक ऐसी विधा है जिसमें शरीर भी और दिमाग भी दोनों औऱ आत्मा भी प्रसन्न चित्त रहती है ।इस प्रकार की खोज हमारे ऋषि-मुनियों ने की उसका प्रचार प्रसार जिस प्रकार से हमारे माननीय प्रधानमंत्री जी ने पूरी दुनिया में किया आज दुनिया के 170 से भी ज्यादा देश हैं जिन्होंने योगा में अपना विश्वास व्यक्त किया है । योग का प्रचार प्रसार करने में स्वामी रामदेव का भी अहम योगदान है।और पूरी दुनिया में आज योग अपनाया जा रहा है । लोग महसूस कर रहे हैं की स्वस्थ रहने के लिए योग बहुत जरूरी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment