सबसे बेहतर होंगी सिविल लाइंस की सड़कें- गोपाल शर्मा

---Advertisement---

जयपुर, आचार संहिता हटने के बाद शहर में विकास कार्य पटरी पर आने लगे हैं। गुरुवार को सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 48 के शिव मार्ग, डूंडलोद कॉलोनी और वार्ड 54 के हरि नगर तृतीय में सड़क निर्माण कार्यों का शुभांरभ हुआ। सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा और नगर निगम हैरिटेज की महापौर मुनेश गुर्जर ने पार्षद वार्ड 48 के राजेश कुमावत और वार्ड 54 की पार्षद अंशु शर्मा के साथ भूमि पूजन कर विधिवत कार्य शुभारंभ किया। इन क्षेत्रों में सड़क निर्माण होने से दीप नगर, सुल्तान नगर, हरि नगर, एसबी विहार और राधा विहार कॉलोनी, नंदपुरी, गोविंदपुरी, स्वेज फार्म के हजारों स्थानीय निवासी लाभान्वित होंगे।

इस अवसर पर विधायक गोपाल शर्मा ने कहा कि श्रेष्ठ मुहूर्त में कार्यों सिविल लाइंस की सड़कें सबसे बेहतर होंगी। विधायक शर्मा ने कहा कि एक विकास शुरू होता हैं तो अन्य विकास कार्यों का रास्ता अपने आप खुल जाता है। विकास दूसरी चीजों की डिमांड अपने आप पैदा कर देता है। सड़क का काम हुआ तो उसके साथ फुटपाथ भी बनेगी। वहां पर लाइट नहीं लगी तो लाइट भी खूबसूरत लगेगी, जो अच्छी रोशनी दे। विधायक गोपाल शर्मा ने कहा कि अब हमें हमारे शहर को भ्रष्टाचार मुक्त और अपराध मुक्त बनाना है। विकसित और सुरक्षित सिविल लाइंस बनाना ही प्राथमिकता है।

जनता के लिए दरवाजे हमेशा खुले : मुनेश गुर्जर
नगर निगम हैरिटेज की महापौर मुनेश गुर्जर ने कहा कि जनता के काम के लिए उनके घर और ऑफिस के दरवाजे हमेशा खुले है। विकास कार्यों में पार्टी की राजनीति का कोई महत्व नहीं है। व्यक्ति की मांग जायज है तो फिर वह किसी भी पार्टी का व्यक्ति क्यों न हो। मुनेश गुर्जर ने कहा कि सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा विकासवादी विजन और सोच के साथ कार्य कर रहे हैं, इसलिए निश्चित तौर पर सिविल लाइंस विधानसभा विकास कार्यों में नंबर वन होगा। विकास के साथ यहां अब पारिवारिक माहौल भी होगा। हम सब एक ही परिवार के साथी हैं।

ये भी रहे उपस्थित
हरिनगर तृतीय में हुए सड़क निर्माण कार्य के शुभारंभ के मौके पर वार्ड 54 की पार्षद अंशु शर्मा, वार्ड 48 के पार्षद राजेश कुमावत, वार्ड 50 के पार्षद पवन शर्मा नटराज, जिला मंत्री एवं वार्ड 47 पार्षद रेखा राठौड़, वार्ड 51 पार्षद राहुल शर्मा, भाजपा वार्ड 54 के अध्यक्ष लाल सिंह, भवानी शंकर माली, भाजपा नेता रवि माथुर, एडवोकेट सोमेश चंद शर्मा, श्याम नगर मंडल महामंत्री मानवेंद्र सिंह, ऋषि शर्मा, जगदीश राजौरिया, नितेंद्र सिंह जादौन आदि मौजूद रहे तो वहीं नंदपुरी की डूंडलोद कॉलोनी में वार्ड 48 अध्यक्ष राजकुमार अजमेरा, गोपाल लाल जाड़वाल, बूथ अध्यक्ष गिरिराजजी, जसवंत सिन्हा, आचार्य लोकेश, रेखा कुमावत, रश्मि त्रिवेदी, महिला मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष मेघना कुमावत, पिंटू शर्मा, सिविल लाइंस मंडल महामंत्री आनंद शर्मा, अर्पित शर्मा, अशोक गुप्ता, अर्जुनजी, जुगल, दुर्गादास, सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन दीपेश शर्मा ने किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment