मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अरूणाचल प्रदेश की जनता का जताया आभार

---Advertisement---

जयपुर, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अरूणाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर वहां की जनता का आभार जताया है। शर्मा ने विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति अटूट विश्वास है। पिछले एक दशक में गरीब कल्याण की योजनाओं, विकास कार्यों, सीमाओं की सुरक्षा, विश्व में भारत के बढ़ते गौरव ने यह विश्वास कायम किया है। अरूणाचल प्रदेश की जनता ने इसी विश्वास को पूरा करते हुए भारतीय जनता पार्टी के विजयी रथ को आगे बढ़ाया है।

शर्मा ने ‘4 जून को 400 पार’ का जिक्र करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव में भी पूरे देश में प्रचंड विजय हासिल करेगी। राजस्थान में 2014 एवं 2019 के लोकसभा चुनाव का इतिहास दोहराया जाएगा तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नेतृत्व और मजबूत होगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment