गर्मी के मौसम में गाड़ियों के सुरक्षित संचालन एवं समय पालनता बढ़ाने पर हुई चर्चा

---Advertisement---

जयपुर, अशोक माहेश्वरी, कार्यवाहक महाप्रबंधक-उत्तर पश्चिम रेलवे की अध्यक्षता में प्रधान कार्यालय में उत्तर पश्चिम रेलवे की संरक्षा एवं कार्य समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सभी विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे। चारों मण्डलों के मण्डल रेल प्रबंधक वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुडे हुये थे।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार बैठक में अशोक माहेश्वरी, कार्यवाहक महाप्रबंधक ने कहा कि रेलवे के लिए संरक्षा सर्वाेपरि है और गर्मी के मौसम के दौरान रेलवे के संरक्षा एवं सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने इस मौसम में बरती जाने वाली सावधानियां जैसे कि पेट्रोलिंग, खतरे के समय गाड़ियों के सुरक्षित संचालन संबंधी नियम आदि पर रेल कर्मियों को गहन प्रशिक्षण एवं काउंसलिंग पर बल दिया। उन्होंने कहा कि संरक्षित एवं सुरक्षित रेल संचालन हेतु सभी को सतर्क और सजग रहकर अपना योगदान देना है। इसी के साथ अशोक माहेश्वरी ने यात्रियों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उनका निदान जल्दी से जल्दी करने के निर्देश दिए।
बैठक में उत्तर पश्चिम रेलवे पर गाड़ियों की समयपालनता बढ़ाने के भी निर्देश दिए।
बैठक में उत्तर पश्चिम रेलवे के सभी मण्डलों पर चल रही परियोजनाओं को समय सीमा में पूर्ण करने के साथ ही विकास के कार्यों को प्राथमिकता के साथ निष्पादन हेतु दिशा निर्देश भी प्रदान किए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment